Breaking News

CSJM विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर के यहां लूट का मामला हुआ उजागर। विश्वविद्यालय में कार्य करने वाले प्राइवेट कर्मचारी एवम पूर्व प्राइवेट कर्मचारी ने घटना को दिया अंजाम।


विपिन सागर

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में, सहायक प्रोफेसर के घर में लूट करने वाले अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। पूर्व में गर्ल्स हॉस्टल में प्राइवेट तौर पर कार्य करने वाले सनी थापा और  विश्वविद्यालय मैं मेस में खाना बनाने  वाले सौरव पटेल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ षडयंत्र कर पूरे मामले को अंजाम दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी बताया मुख्य आरोपी सनी थापा देश छोड़कर सामान बेचने की फिराक में नेपाल चला गया है। जल्द ही सनी थापा की गिरफ्तारी होगी।

No comments

Thank you